फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पिता-पुत्र को ट्रेलर ने मारी टक्कर , पिता की मौत, शादी में शामिल होने आए थे दोनों

Sat, 02 Mar 2019 10:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

हंडिया के चकमदा गांव के पास शनिवार की शाम शादी में शामिल होने आए पिता पुत्र को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दोनों गिर पड़े, पिता पहिये की चपेट में आ गए, बेटा दूसरी ओर गिरकर बाल-बाल बच गया। पुलिस घायल पिता को अस्पताल ले गई, लेकिन उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गोपीगंज के दुहियापट्टी के रहने वाले अवधेश पांडेय मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ समय पहले छुट्टी पर वह गांव आए थे। शनिवार को उनकी बहन के घर शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए वह अपने बेटे शिवांश (10) के साथ बहन के घर हंडिया के माधोपुर गांव आए थे। वहां से किसी काम से अवधेश शाम को हंडिया बाजार के लिए बाइक से निकले।

बेटा शिवांश साथ में था। चकमदा गांव के पास वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। अवधेश ट्रेलर की ओर जबकि शिवांश सड़क की ओर गिर पड़ा। ट्रेलर अवधेश को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। वहां भीड़ लग गई। पुलिस अवधेश को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घर में पता चला हाहाकार मच गया। शादी की खुशियों में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें