फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंगनी के बाद तोड़ा रिश्ता, मंगेतर समेत छह लोग नामजद

Mon, 09 Feb 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर नेवादा की एक युवती की मंगनी हो जाने के बाद मंगेतर समेत उसके परिवार वालों पर दहेज में नौ लाख रुपये न मिलने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर नेवादा की एक युवती की मंगनी हो जाने के बाद मंगेतर समेत उसके परिवार वालों पर दहेज में नौ लाख रुपये न मिलने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया गया है। 10 फरवरी को युवती की शादी होनी थी। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मंगेतर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता कन्हैया प्रसाद ने तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता कानपुर के बर्रा निवासी बृजकुमार के बेटे सचिन कुमार के साथ तीन साल पहले तय किया था। एक साल पहले सात फरवरी को मंगनी की रश्म पूरी कर शादी की तारीख 10 फरवरी 2026 तय कर दी गई थी। आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आते ही मंगेतर और उसके परिवार के लोग दहेज में नौ लाख रुपये और वीवीआईपी गेस्ट हाउस में शादी कराने की मांग करने लगे।

उन्होंने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने कैंट पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी मंगेतर सचिन समेत पिता बृजकुमार और चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें