फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : केरल की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, 22 मार्च से शुरू होगा सफर

Mon, 09 Feb 2026 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गर्मियों की शुरुआत में ‘गॉड्स ओन कंट्री’ यानी केरल की सैर करने के शौकीनों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अमेजिंग केरल हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है।
विज्ञापन
टूरिस्ट ट्रेन केरला के लिए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों की शुरुआत में ‘गॉड्स ओन कंट्री’ यानी केरल की सैर करने के शौकीनों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अमेजिंग केरल हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। छह रात और सात दिनों का यह सफर 22 मार्च से 28 मार्च 2026 तक संचालित होगा।

विज्ञापन


इस पैकेज में लखनऊ से कोच्चि जाने और त्रिवेंद्रम से वापस लखनऊ आने की सुविधा फ्लाइट द्वारा मिलेगी। वहां कोच्चि किला, मुन्नार के चाय बागान, थेक्कडी के मसाला बागान, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य और कोवलम समुद्र तट जैसे स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को तीन सितारा होटलों में ठहराया जाएगा।

खाने-पीने की पूरी व्यवस्था पैकेज में शामिल होगी। आईआरसीटीसी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति खर्च 55,200 रुपये होगा, जबकि तीन व्यक्तियों के ग्रुप में यह 52,400 रुपये प्रति व्यक्ति है। अकेले ठहरने वाले व्यक्ति के लिए किराया 78,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें