Prayagraj News : दशहरे पर रावण का वध करते श्रीराम।
- फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, दारागंज रामलीला कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, अरविंद पांडेय, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, हीरालाल यादव, विजय सोनकर, सखन यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। उधर, ककरहा घाट पर महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का दशानन घंटे भर विलंब से जलाया जा सका। बारिश के कारण रामदल रात नौ बजे खुल्दाबाद से निकला।