फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ के पुत्र के वैवाहिक समारोह में आज शामिल होंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यस्था सख्त

Sat, 04 Dec 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सोमवार की सुबह छह बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से ही वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट से वह सुबह 8:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार की शाम इंडिगो के विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के 34 नेताओं की सूची एडीएम सिटी को सौंपी गई है। वह शाम को कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ मधु चंद्रा के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगम पर कार्यकर्ता संवाद आयोजित करने की भी तैयारी थी, लेकिन समयाभाव और सुरक्षा कारणों से उसे निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी रविवार की शाम चार बजे इंडिगो के विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन जाएंगेे। स्वराज भवन में कुछ देर विश्राम के बाद वह कमला नेहरू अस्पताल परिसर में सीईओ डॉ. मधु चंद्रा के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होंगे। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने के बाद वह स्वराज भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह छह बजे वाराणसी रवाना हो जाएंगे राहुल गांधी

सोमवार की सुबह छह बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से ही वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट से वह सुबह 8:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। स्वराज भवन की साज-सज्जा करा दी गई है। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं से सार्वजनिक तौर पर न तो मिलेंगे और ना ही संगठनात्मक रूप से किसी तरह की चर्चा करेंगे।

हालांकि उनके आगमन पर संगम पर एक कार्यकर्ता संवाद रखने की भी तैयारी की जा रही थी, लेकिन उनके सुरक्षा दस्ते ने इसे स्वीकृति प्रदान नहीं की। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल केे स्वागत के लिए नेताओं की सूची एडीएम प्रशासन को सौंप दी गई।

सीआरपीएफ के कमांडो दस्ते ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ के कमांडो दस्ते ने संभाल ली है। उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश शेखावत यहां पहुंच गए हैं। शेखावत ने स्वराज भवन के अलावा कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें