फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए यमुना पुल पर छह माह के लिए यातायात रोकने का प्रस्ताव, बदली जाएगी बेयरिंग

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नए यमुना पुल पर आवागमन बंद करने के लिए  की बेयरिंग बदलने के लिए रूट डायवर्जन का प्रस्ताव
  • एनएचएआई ने छह महीने तक अलग-अलग अवधि में सेतु की मरम्मत के लिए छह जून से मांगा रूट डायवर्जन
  • बारिश का मौसम आने की वजह से पांटून पुल का नहीं मिल सकेगा विकल्प,पुराने यमुना सेतु से होगा आवागमन
  • रीवा राजमार्ग और मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन दूसरे जिलों से होकर शहर में करेंगे प्रवेश
विज्ञापन
Prayagraj News : नया यमुना पुल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना पर निर्मित नए नैनी ब्रिज की पुरानी बेयरिंग बदलने के लिए एनएचएआई ने जिला प्रशासन को रूट डयावर्जन का प्रस्ताव दे दिया है। एनएचएआई की ओर से छह जून से नैनी सेतु की मरम्मत के लिए रूट डायवर्जन मांगा गया है। इस सेतु की मरम्मत में छह महीने का वक्त लगने की उम्मीद है।  

विज्ञापन



नए यमुना पुल की मरम्मत के दौरान रीवा राजमार्ग के अलावा मिर्जापुर और बांदा -चित्रकूट की ओर से प्रयागराज आने वाले वाहनों को लंबी दूरी तय करनी होगी। अब इन रूटों पर चलने वाले भारी वाहनों को दूसरे जिलों से डायवर्ट कर प्रयागराज लाने की यातायात योजना तैयार की जा रही है। एनएचएआई की ओर से दिए गए छोटे चार पहिया वाहनों के लिए प्रस्ताव में पांटून का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन बारिश में यमुना में आने वाली बाढ़ को देखते हुए इसे निरस्त कर दिया गया।


फिलहाल पुराने यमुना पुल से होकर ही दो पहिया वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा पुराना पुल के नीचे वाली सर्विस रोड का भी सुधार कराया जा रहा है, ताकि छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को इन रूट से गुजारा जा सके। मीरजापुर और मध्यप्रदेश के रीवा की ओर से प्रयागराज के लिए इस मार्ग पर हर रोज 50 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। अफसरों के मुताबिक नए यमुना पुल की बेयरिंग बदलने का ठेका विदेशी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन



इस कंपनी के विशेषज्ञ इस सेतु का सर्वे कर चुके हैं। कंपनी के विशेषज्ञ भी यातायात प्रबंधन के उपायों पर यातायात पुलिस के साथ मंथन कर रहे हैं। यातायात प्रभारी के मुताबिक एनएचएआई ने अलग-अलग अवधि में छह महीने तक के लिए डायवर्जन मांगा है। इस दौरान कभी दिन भर तो कभी आठ और छह घंटे के लिए भी डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन

2004 में कराया गया था पुल का निर्माण

वर्ष 2004 में पुराने नैनी ब्रिज पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए इस सेतु का निर्माण कराया गया था। पुल का निर्माण हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और हुंडई इंजीनियरिंग ने संयुक्त रूप से किया था। अफसरों के मुताबिक सिक्स लेन नया यमुना सेतु आधुनिक डिजाइन के कारण हर किसी को आकर्षित करता है। इसमें कंक्रीट से बने दो पिलर हैं, जो स्टील केबलों के सहारे इस पुल की छत को सहारा देते हैं।


नए यमुना पुल की बेयरिंग पुरानी हो गई है। इसलिए उसे बदलने का निर्णय लिया गया है। ठेका कंपनी की ओर से रूट डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन मिलने के बाद काम आरंभ करा दिया जाएगा। - एके राय, परियोजना निदेशक-एनएचएआई-प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें