फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रियंका गांधी ने छात्रों से कहा - ‘ डरें नहीं, लॉज में रहकर पढ़ाई करें’

Thu, 27 Jan 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने लॉज को मत छोड़िए, अपने हॉस्टल मत छोड़िए, आप अपने कमरे में रहिए, पढ़ाई करिए और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाइए। मैं जब भी इलाहाबाद आऊंगी तो आप सभी से जरूर मुलाकात करूंगी।’
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के युवाओं से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने छात्रों से कहा, ‘आप को डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन



अपने लॉज को मत छोड़िए, अपने हॉस्टल मत छोड़िए, आप अपने कमरे में रहिए, पढ़ाई करिए और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाइए। मैं जब भी इलाहाबाद आऊंगी तो आप सभी से जरूर मुलाकात करूंगी।’


उन्होंने नौजवानों के रोजगार को लेकर भर्ती के विषय पर भी बात की। कहा कि आप सभी नौजवानों को चाहिए कि आप राजनीतिक दलों से रोजगार के मुद्दे पर सवाल करें और उनसे पूछें कि रोजगार को लेकर आपके पास क्या प्लान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनी तो भरे जाएंगे 20 लाख सरकारी पद
प्रियंका ने छात्रों से कहा कि हमारी सरकार बनी तो 20 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। हम आपके साथ खड़े हैं। मैं हर मंच और फोरम पर आपकी बात उठाऊंगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार नौकरी नहीं देती और दमन भी करती है। 


संवाद में शामिल रहे प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, एनएसयूआई पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख सत्यम कुशवाहा, पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि जब छात्रों के ऊपर पुलिसिया कार्रवाई हुई तो सबसे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके सरकार को घेरने का काम किया।


प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर इतनी संवेदनशील थीं कि वह लगातार छात्रों का हालचाल ले रही थीं और पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए थीं। प्रियंका गांधी ने संगठन के अपने लोगों के माध्यम से भी छात्रों का हालचाल ले रहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें