Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
- फोटो : प्रयागराज
खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर
शहर में पीएम व सीएम के साथ ही कई अन्य वीआईपी भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ ही आईबी की टीम भी सक्रिय हो गई है। यह टीमें गोपनीय तरीकेसे जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। उधर कार्यक्रम के दौरान सादे कपड़ों में एसओजी की टीमों को भी तैनात किया जाएगा, जो संदिग्धों पर नजर रखेंगी।
11 आईपीएस, 30 एएसपी रहेंगे तैनात
कार्यक्रम के लिए 11 आईपीएस व 30 एडिशनल एसपी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 70 डिप्टी एसपी,135 इंस्पेक्टर, 300 एसआई, सात हजार कांस्टेबल के अलावा 15 कंपनी पैरामिलिट्री व पीएसी भी मौके पर मुस्तैद रहेगी।