फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए परेड मैदान में तैयारी पूरी, ढाई लाख महिलाएं होंगी शामिल

Mon, 20 Dec 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विभिन्न जिलों से आई महिलाओं को 68 विद्यालयों में ठहराया गया है। आयोजन स्थल पर भी तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री तथा अतिथियों के स्वागत के लिए मंच सज गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए सोमवार देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस कवायद में अफसर देर रात तक परेड मैदान में डटे रहेा। मुख्य पंडाल तथा आसपास के क्षेत्रों को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार्यक्रम तो दिन में प्रस्तावित है लेकिन खराब मौसम तथा देर होने की स्थिति में अंधेरा होने की आशंका को देखते हुए पूरे मैदान में एलईडी लाइट लगाई गई है। सोमवार रात में पूरा मैदान दूधिया रोशनी में रोशन भी रहा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की ढाई लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं शामिल होंगी। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद ऊर्फ मोती सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डॉ. महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, सांसद हेमा मालिनी, अनुप्रिया पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, गीता शाक्या, नीलिमा कटियार समेत अनेक नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के प्रयागराज पहुंचने का क्रम सोमवार को ही शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज
चयनित महिलाओं से वार्ता के लिए बना एक और पंडाल
विभिन्न जिलों से आई महिलाओं को 68 विद्यालयों में ठहराया गया है। आयोजन स्थल पर भी तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री तथा अतिथियों के स्वागत के लिए मंच सज गया है। चयनित महिलाओं से वार्ता के लिए पास ही में एक और पंडाल बनाया गया है, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। पंडाल के पीछे पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। इन स्थलों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में भी ले लिया है। मंच के सामने करीब तीन लाख कुर्सियां लगाने के दावे किए जा रहे हैं। काली सड़क से त्रिवेणी मार्ग के बीच के इलाके की बेरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगमन के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
केशव ने की तैयारियों की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को आईआईआईसी में बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी तरह की खामी नहीं रहनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। केशव ने माघ मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

आकर्षण का केंद्र बना आयोजन स्थल
परेड मैदान सोमवार को शहरियों के लिए भी कौतूहल तथा आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए पूरा प्रशासनिक अमला आयोजन स्थल पर डटा रहा। वाहनों का काफिला भी लगातार आता-जाता रहा। पूरा मैदान एलईडी लाइट से रोशन रहा। कार्यक्रम की तैयारी को देखने के लिए अलोपी बाग तथा शास्त्री ब्रिज के बीच बने पुल पर लोगों का दिन भर जमावड़ा बना रहा।

4 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयार किया जा रहा संगम घाट। - फोटो : प्रयागराज
संगम पूजन कर सकते हैं प्रधानमंत्री, जेटी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम स्थान तथा पूजन भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में तो स्नान और पूजन शामिल नहीं है लेकिन इसकी संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। संगम नोज पर जेटी तैयार करने के साथ बेरिकेडिंग कर दी गई है। संगम नोज से आगे नदी में भी बेरिकेडिंग की गई है। मंत्रियों, सांसदाें के भी गंगा पूजन करने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर भी तैयारी की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाएं द्वारा भी संगम स्नान की बात कही जा रही है। इसके मद्देनजर भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज
अक्षत देकर महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया आमंत्रित 

परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शहर के तमाम मोहल्लों में महिलाओं को अक्षत देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं की टोली प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, संगीता गोस्वामी, अनुपमा पांडेय आदि के नेतृत्व में निकली। मातृशक्तियों से कहा गया कि वह पीएम को सुनने के लिए परेड ग्राउंड जरूर पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर साफ सफाई करते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : प्रयागराज
कैबिनेट मंत्री समेत भाजपाइयों ने लगाई झाड़ू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन के पूर्व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह समेत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस में सुभाष चंद्र बोस, एसआरएन में ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के समक्ष झाड़ू लगाने के साथ वहां पानी से उस स्थल की सफाई की। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन महिलाओं का सम्मान, स्वच्छ स्वस्थ और मजबूत भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पीएम के आगमन को लेकर जगह-जगह पर स्वागत द्वार, मुख्य चौराहों पर स्वागत प्वाइंट आदि बनाए जा रहे हैं। उधर शहर के कई अन्य चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष भी स्वच्छता अभियान चला। इस अवसर पर दीपक पटेल, मृत्युंजय तिवारी, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, मनोज मिश्र, प्रिया कैथवास, रेहाना खातून, राहिल हसन, शिखा खन्ना, विजय आदि मौजूद रहे।

मेयर ने की स्प्रिंकलर मशीन से मूर्तियों की सफाई
पीएम के आगमन के मद्देनजर मेयर अभिलाषा गुप्ता ने सोमवार को स्प्रिंकलर मशीन से तमाम चौराहों पर लगी कई मूर्तियों की सफाई की। उन्होंने बालसन चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, तिकोनिया चौराहे पर हर्षवर्धन मूर्ति, निषाद राज मूर्ति , शंकराचार्य मूर्ति, गौमाता की मूर्ति एवं राणा प्रताप मूर्ति की भी सफाई की। इसके पूर्व उन्होंने एयरपोर्ट से परेड मैदान तक का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर पार्षद अखिलेश सिंह, दीपक कुशवाहा, नीलम यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज
देरशाम बसों से पहुंची महिलाएं, ठंड से बचाव को जलवाए गए अलाव 

परेड मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के ठहरने के लिए स्कूलों में चाक चौबंद व्यवस्था की गई। सोमवार देरशाम महिलाएं स्कूलों में बसों से पहुंचीं।  महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्कूल में एक हेल्प डेस्क बनाई गई थी। स्कूल की तरफ से व्यवस्था की जिम्मेदारी खेल शिक्षक देख रहे थे तो प्रशासन की तरफ से एक बीडीओ को नोडल बनाया गया था। हेल्प डेस्क पर पंचायत सहायकों की तैनाती रही। 

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में रात लगभग साढ़े आठ बजे कानपुर देहात से बस महिलाओं को लेकर पहुंची। यहां ढाई सौ महिलाओं के ठहरने का इंतजाम किया गया था। इसके लिए 14 कक्षों में बिस्तर लगाए गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे सभी को भोजन दिया गया। कानपुर देहात की सोनिया सिंह ने बताया कि वह इस बात को लेकर परेशान थीं कि पता नहीं स्कूल में कैसी व्यवस्था होगी। लेकिन यहां आने पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

कुछ महिलाओं ने बाथरूम में नल ठीक न होने की शिकायत की, जिसे तत्काल दुरुस्त कराया गया। साथ ही ठंड को देखते हुए अलाव भी जलवाया गया। केपी इंटर कॉलेज में साढ़े चार सौ महिलाओं के रहने की व्यवस्था रही। रात लगभग दस बजे तक सभी महिलाएं आ गई थीं। यहां महिलाओं को भोजन में पूड़ी सब्जी के साथ, हलुआ दिया गया। ठंड से निपटने के लिए विद्यालय परिसर में तीन जगह अलावा जलाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें