फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः सुरक्षा का खाका तैयार, तीन जोन में बंटेगा मतगणना स्थल

Tue, 21 May 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
counting - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
जिले की दो लोकसभा सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती 23 मई को मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका पुलिस अफसरों ने तैयार कर लिया है। जिसके मुताबिक उस दिन तीन जोन में बांटकर मतगणना स्थल की सुरक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाई गई योजना को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। योजना के मुताबिक, मतगणना के दिन मुंडेरा मंडी को कुल तीन जोन में बांटा जाएगा जिन्हें ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ नाम दिया जाएगा। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की होगी। इसके अलावा हर विधानसभा के लिए बनाए गए पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपा जाएगा।

इस तरह से कुल 12 डिप्टी एसपी अलग-अलग विधानसभा पंडाल में तैनात किए जाएंगे। हर विधानसभा में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जानी है जिसमें से हर टेबल पर एक सिपाही नियुक्त किया जाएगा। सात-सात टेबलों पर कुल दो एसआई तैनात होंगे जो सिपाहियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसी तरह दरोगाओं व सिपाहियों की सहायता व पर्यवेक्षण के लिए एक इंस्पेक्टर भी प्रत्येक विधानसभा पंडाल में तैनात होगा। 
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, मतगणना स्थल में कुल 14 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए जाएंगे। इनमें से हर विधानसभा पंडाल में एक डीएफएमडी लगा होगा जिनमें से पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को होकर गुजरना होगा। इसके अलावा दो डीएफएमडी मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए बनाए गए दो गेटों पर लगेंगे। जहां सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान तैनात रहेंगे। 

मतगणना स्थल में प्रत्याशी, एजेंट व चुनाव कर्मियों को अलग-अलग गेट से इंट्री दी जाएगी। गेट एक से जहां प्रत्याशी व एजेंट भीतर जाएंगे, वहीं गेट नंबर दो से मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों व अफसरों को प्रवेश दिया जाएगा। उधर मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए एक कंपनी सीएपीएफ व दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। सीएपीएफ को मुख्य प्रवेशद्वार के साथ ही मतगणना स्थल के चारों ओर तैनात किया जाएगा। मुंडेरा मंडी की सुरक्षा के लिए भीतर की तरफ 

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। सिविल पुलिस के साथ ही एक कंपनी सीएपीएफ व दो कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी। साथ ही सीएपीएफ जवानों से लैस क्यूआरटी भी गठित की गई है जो मतगणना के दौरान हाईअलर्ट मोड पर रखी जाएगी। 
0 आशुतोष मिश्रा, नोडल अफसर, लोकसभा चुनाव व एसपी क्राइम
विज्ञापन

bhanu chand goswami - फोटो : प्रयागराज
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें