छात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए कर रही है। आरोपी मनीष सोनकर उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले छात्रा की फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो और मैसेज पोस्ट कर दिया था। उसे आते जाते उठा ले जाने की धमकी भी देता है।
नया पुरा की रहने वाली एक छात्रा के फेसबुक पर शोहदे ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। उसे लगातार अश्लील मैसेज भी भेजता है और विश्वविद्यालय आते जाते छेड़खानी भी करता है। घर वालों ने शोहदे के खिलाफ शिवकुटी थाने में 29 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
छात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए कर रही है। आरोपी मनीष सोनकर उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले छात्रा की फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो और मैसेज पोस्ट कर दिया था। उसे आते जाते उठा ले जाने की धमकी भी देता है। जब घर वालों ने मनीष को फोन किया तो उसने कहा कि छात्रा का अश्लील वीडियो वह वायरल कर देगा। परिवार वाले बेहद डरे हुए हैं। काफी समय तक उन्होंने पुलिस को सूचना ही नहीं दी। बाद में 29 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई।