फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते से प्रयागराज पुलिस संभालेगी कौशाम्बी के 52 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते से प्रयागराज पुलिस संभालेगी कौशाम्बी के 52 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

चायल। कौशाम्बी जनपद के 52 गांवों का प्रयागराज के धूमनगंज थाने में विलय हो गया है। इन गांवों के अपराध संबंधी ब्योरे वाला रजिस्टर भी धूमनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। अगले सप्ताह से इनकी सुरक्षा व्यवस्था धूमनगंज पुलिस के हवाले हो जाएगी।
प्रयागराज शहर पश्चिमी के 52 गांवों के लोगों को कौशाम्बी पुलिस के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे इन गांवों के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को समझा और पिपरी थाना क्षेत्र के 29 और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के 23 गांवों को प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस से जोड़ने की मुहिम शुरू की। कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर आईजी केपी सिंह ने इन गांवों को धूमनगंज से जोड़ने का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को इन गांवों के रजिस्टर नंबर आठ धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीओ चायल श्यामकांत ने बताया कि धूमनगंज में विलय होने वाले इन 52 गांवों के इतिहास के बारे में दर्ज रजिस्टर नंबर आठ को धूमनगंज पुलिस को दिया गया है। अभी मुकदमा संबंधित थाने में ही दर्ज किया जाएगा। अगर कोई अड़चन नहीं आती है तो अगले सप्ताह में इन गांवों के देखरेख जी जिम्मेदारी भी धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
पूरामुफ्ती के बचे गांवों का तीन थानों में होगा विलय
चायल। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में कुल 69 गांव थे। 23 गांवों का धूमनगंज थाने में विलय हो जाने से शेष गांवों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कवायद शुरू हो गई है। चूंकि पूरामुफ्ती थाने को समाप्त कर इसे धूमनगंज चौकी के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इससे कौशाम्बी में आने वाले 46 गांवो का पिपरी, चरवा और कोखराज के थानों में विलय किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें