फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मदरसे से लापता दो छात्राओं को पुलिस ने तलाशा

Sat, 16 Oct 2021 08:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
करेली स्थित एक मदरसे से 15 अक्तूबर को दो छात्राएं लापता हो गईं। सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस तलाश में लग गई। देर शाम दोनों को बरामद कर लिया। उनका कहना था कि वे रास्ता भटक गईं थीं। पुलिस ने रीवा से उनके परिजनों को बुलाकर दोनों छात्राओं को उन्हें सौंप दिया। करेली स्थित मदरसे में रीवा की दो छात्राएं पढ़ती हैं। दोनों शुक्रवार की सुबह मदरसे से निकलीं तो वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वे दोनों यहां के रास्ते नहीं जानतीं, रास्ता भटक गईं थीं। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मदरसा संचालक को बुलवाया। उनके घर वालों को बुलवाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को दोनों के घर वालों को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें