फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Police : जैनब-आयशा नूरी की तलाश में दबिश, शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़ाने की तैयारी

Wed, 03 Apr 2024 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जैनब व आयशा नूरी की तलाश में मंगलवार को गोपनीय तरीके से उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीमें हटवा, असरौली व मरियाडीह गांव में पहुंची और कई करीबियों से पूछताछ की। हटवा में करीब एक घंटे तक पुलिस टीमें रहने के बाद वापस चली आईं।
विज्ञापन
जैनब और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की तलाश तेज कर दी है। इसके तहत मंगलवार को हटवा, असरौली व मरियाडीह में छापा मारकर कुछ ठिकानों पर दबिश दी गई। उधर 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जैनब व आयशा नूरी की तलाश में मंगलवार को गोपनीय तरीके से उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीमें हटवा, असरौली व मरियाडीह गांव में पहुंची और कई करीबियों से पूछताछ की। हटवा में करीब एक घंटे तक पुलिस टीमें रहने के बाद वापस चली आईं। इसके बाद असरौली व मरियाडीह में पहुंचकर भी सुरागरशी की।

गौरतलब है कि अतीक के दो बेटे एहजम व अबान हटवा में ही एक रिश्तेदार के घर में रह रहे हैं। हटवा में अशरफ के साले जैद व सद्दाम के कुछ करीबियों से भी पूछताछ की गई। अशरफ के जेल जाने के बाद जैनब हटवा स्थित अपने मायके में ही रही थी। बाद में वह अकबरपुर सल्लाहपुर स्थित मकान में रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल छह मार्च को आखिरी बार दिखी थी दोनों

जैनब व आयशा नूरी आखिरी बार पिछले साल छह मार्च को देखी गई थीं। तब वह सिविल लाइंस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची थी। इसके बाद उनकी अलग-अलग जगहों पर होने की खबरें उड़ती रहीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई। अतीक के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के दौरान लखनऊ के होटल में जैनब के पहुंचने की भी खबरें आई थीं। इसी तरह आयशा नूरी की दिल्ली में बकरीद मनाने की एक कथित तस्वीर भी वायरल हुई थी।            


शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की हाेगी संस्तुति

उधर सूत्रों का कहना है कि आयशा नूरी व जैनब को इनामी घोषित करने के बाद अब शाइस्ता पर इनाम बढ़वाने की कार्रवाई भी हो सकती है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। हालांकि, अब तक उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका है। शाइस्ता पर एडि.सीपी के स्तर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इनाम बढ़ाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट पुलिस आयुक्त के पास भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें