पूर्व आईजी केपी सिंह ने पूर्व डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से यह विशेषाधिकार अपने पास ले लिया था। इसके बाद से सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को दरोगा और इंस्पेक्टर के निलंबन के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी।
जिले के नए एसएसपी अजय कुमार को इंस्पेक्टर और दरोगा को निलंबित करने वाला विशेषाधिकार वापस मिल गया है। आईजी राकेश सिंह ने एसएसपी का विशेषाधिकार उन्हें वापस कर दिया है। अभी तक एसएसपी को दरोगा या सिपाही को निलंबित करने के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी। उनके अप्रूवल के बाद ही निलंबन होता था।
विज्ञापन
पूर्व आईजी केपी सिंह ने पूर्व डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से यह विशेषाधिकार अपने पास ले लिया था। इसके बाद से सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को दरोगा और इंस्पेक्टर के निलंबन के लिए आईजी के पास रिपोर्ट भेजनी होती थी।
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद नए एसएसपी अजय कुमार ने कार्यभार संभाला तो उन्हें यह बात पता चली। इस बारे में दोनों अधिकारियों में विस्तृत वार्ता के बाद आईजी राकेश सिंह ने निलंबन का विशेषाधिकार एसएसपी को वापस दे दिया। अब बिना आईजी के अप्रूवल के एसएसपी दरोगा और सिपाहियों को निलंबित कर सकते हैं।