इन-इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
निरीक्षक तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज से प्रभारी बारा स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच से प्रभारी दारागंज, निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र को न्यायालय पुलिस आयुक्त से प्रभारी नवाबगंज, निरीक्षक विरेन्द्र सिंह यादव को प्रभारी शिवकुटी, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी मऊआइमा, निरीक्षक विनोद कुमार को बारा से पुलिस लाइन, धर्मेंद्र कुमार दुबे को नवाबगंज से पुलिस लाइन, राघवेन्द्र सिंह को प्रभारी मऊआइमा से पुलिस लाइन, निरीक्षक पंकज कुमार राय सराय इनायत से पुलिस लाइन किया गया है।
थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक तबादला
वहीं, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह प्रभारी जार्जटाउन, उप निरीक्षक महेश मिश्रा को प्रभारी बहारिया, उप निरीक्षक संजय प्रसाद गुप्ता को प्रभारी सराय इनायत, उप निरीक्षक वंदना पांडेय को प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पुलिस लाइन, अंबिका पासवान को महिला थाने से पुलिस लाइन और उप निरीक्षक रण विजय सिंह बहरिया से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।