फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Police : 34 दरोगाओं के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

Sat, 18 Apr 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस विभाग ने शनिवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शहर में 34 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, धूमनगंज थाने में तैनात सुधीर कुमार पांडे को थाना धूमनगंज से टीपीनगर चौकी का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग ने शनिवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शहर में 34 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, धूमनगंज थाने में तैनात सुधीर कुमार पांडे को थाना धूमनगंज से टीपीनगर चौकी का प्रभार दिया गया है। वहीं राहुल कुमार सिंह को मालवीयनगर चौकी से पीपलगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में अभिषेक वर्मा को मुट्ठीगंज थाने से मालवीयनगर चौकी, दिग्विजय सिंह को नगर जोन से चौकी प्रभारी नगर निगम, राकेश कुमार यादव को कर्नलगंज से मेहदौरी चौकी, जबकि विकास सिंह को एयरपोर्ट थाने से सैदपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार पांडे को रहीमाबाद, आकाश कुमार को राजापुर, ऋषभ कुमार को गऊघाट, चेतन चौधरी को सब्जी मंडी खुल्दाबाद, दीपक नागर को अटाला, विपिन गुप्ता को टैगोर टाउन, मुलायम यादव को सूरजकुंड, प्रदीप कुमार को नाका कैंट, हिमांशु धीमान को गोविंदपुर, बृजेश कुमार यादव को अल्लापुर, अजय सिंह वर्मा को बम्हरौली, संजीव कुमार चौधरी को नाका कर्नलगंज का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह विनय कुमार यादव को ईश्वरशरण, सुखेंद्र मिश्रा को हाईकोर्ट, विनय कुमार शुक्ला को सिविल लाइंस और अनुराग मिश्रा को कटरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशुतोष सिंह को थाना शिवकुटी, गंगाराम सोनकर को थाना एयरपोर्ट, लाल भरत यादव को थाना कर्नलगंज, बहृमेश कुमार मिश्रा को थाना कैंट, राम कुमार पांडे को थाना धूमनगंज, अभिषेक राय को थाना झूंसी, सुनील कुमार थाना करेली, सन्नेश बाबू गौतम को थाना झूंसी, उदय चंद तिवारी थाना कीडगंज, अर्जुन कुमार थाना पूरामुफ्ती सन्नेश बाबू गौतम को थाना झूंसी में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें