फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: जहरीली शराब प्रकरण में एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई

Sat, 21 Nov 2020 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अनुज्ञापी दंपती सहित तीन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से पूरे गांव में सियापा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फूलपुर में जहरीली शराब से शनिवार को एक और मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति ने शनिवार को एसआरएन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अनुज्ञापी दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के अगरापट्टी के रहने वाला महेंद्र भी जहरीली शराब की भेंट चढ़ गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां दोपहर में उसकी सांसें थम गई। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। 

 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
फूलपुर में जहरीली शराब से पांच मौतों के मामले में रात भर चली जांच पड़ताल के बाद सुबह बड़ी कार्रवाई की गई।  आबकारी विभाग की ओर से फूलपुर थाने में तहरीर देकर अनुज्ञापी दंपत्ती समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई । उधर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि अनुज्ञप्ति श्याम बाबू जायसवाल उसकी पत्नी संगीता जायसवाल और एक सेल्समैन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन तीनों के अलावा चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उधर आबकारी विभाग की ओर से एहतियातन जिले भर के देसी शराब के ठेकों से सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
अफसरों ने बताया कि आगे किसी तरीके की दुर्घटना ना हो, इसके लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि गांव की कई अन्य लोगों ने भी सरकारी ठेके से ही खरीद कर शराब पी थी जो स्वस्थ हैं। ऐसे में मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें