फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः फेसबुक पर प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 09:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का मामला दर्ज किया है। कैंट थाने में भी फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर फरीस सुल्तान नाम के शख्स ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट लिखी। पोस्ट में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और दूसरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला भी था। बादशाही मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव ने सुल्तान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं कैंट में फेसबुक पर एक पोस्ट पर दो लोग भिड़ गए और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी शुरू कर दी।

इससे धार्मिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा हो गया था। चौकी प्रभारी एसके निगम की तहरीर पर राजवीर प्रताप सिंह और संजीव यादव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें