फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः अब एसबीआई के एटीएम पर धावा, लूटने का प्रयास

Sun, 23 Jun 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
शहर में बेखौफ हो चुके लुटेरों ने एक और एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। अल्लापुर में एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की। गनीमत रही कि वह अपने मकसद में नाकाम रहे और एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित बच गई। सूचना पर हड़कंप मचा तो फोर्स संग अफसर भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। 
विज्ञापन


अल्लापुर में लेबर चौराहे के पास एसबीआई की शाखा है। इससे करीब 100 मीटर की दूरी पर एसबीआई का एटीएम स्थित है। इस एटीएम पर दो गार्डों की तैनाती है, लेकिन वह रात आठ बजे तक ही रहते हैं। इसके बाद शटर गिराकर चले जाते हैं। शुक्रवार रात भी ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने ऐसा ही किया। शनिवार सुबह सात बजे के करीब गार्ड मानवेंद्र सिंह ड्यूटी पर पहुंचा। उसने शटर उठाया तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। एटीएम का चेस्ट कवर खुला हुआ था और इसके ऊपरी हिस्से को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई थी।

गार्ड की जानकारी पर बैंक अफसर पहुंचे और फिर सूचना मिलने पर जार्जटाउन थाने की फोर्स पहुंच गई। सूचना पर एएसपी अमित आनंद, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक लाइटर व पानी की बोतल मिली। पड़ताल के बाद अफसर लौट गए। दोपहर में बैंक अफसरों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


घटना के दौरान एक खास बात यह सामने आई कि एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने के लिए बदमाशों ने इसे तोड़ा नहीं, बल्कि पेंट स्प्रे का इस्तेमाल किया। बदमाशों ने कैमरे के लेंस पर पेंट स्प्रे का छिड़काव कर दिया ताकि उनकी कोई भी गतिविधि कैमरे में न कैद हो सके। जांच के दौरान मौके से पेंट स्प्रे का केन भी मिला जिसे मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लेे लिया। 

सूत्रों की मानें तो केबिन व एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज फिलहाल नहीं मिल सका। बैंक अफसरों ने पुलिस को बताया कि लखनऊ से एक्सपर्ट के आने के बाद ही यह उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि, घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज देखने से पता चलता है कि घटना चार बदमाशों ने अंजाम दी जो सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे थे। 

सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाश करीब 2.10 मिनट तक एटीएम में रहे। फुटेज के अनुसार रात लभगग 12.30 के करीब चारों बदमाश स्कॉर्पियो से आते दिखते हैं। इसके बाद 2.40 मिनट पर गाड़ी वापस जाते दिखाई देती है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही तस्वीर धुंधली है ऐसे में गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें