Prayagraj News : आचार संहिता लागू होने के बाद उतरवाए गए पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
मुंडेरा में होगी मतगणना
नगर निगम के मतदान कर्मियों की रवानगी तीन मई को केपी मैदान से होगी। मतदान के बाद ईवीएम मुंडेरा में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा, जहां मतगणना होगी। नगर पंचायतों के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी तहसील से होगी। मतगणना तहसील की ओर से निर्धारित स्थान पर होगी।
नामांकन के लिए एक प्रस्तावक और दो सहयोगी ले जा सकेंगे
महापौर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। पार्षद तथा नगर पंचायत सदस्य के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। नामांकन के लिए प्रत्याशी को एक प्रस्तावक ले जाना होगा। कोई भी मतदाता दो प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं बन सकता। प्रत्याशी दो सहयोगियों को भी नामांकन के लिए साथ ले जा सकेंगे। प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम दो वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। प्रत्याशी को संबंंधित निकाय से नो ड्यूज सर्टिफिकेट के अलावा अन्य दस्तावेज रखने होंगे।