फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ओवरब्रिज की रेलिंग का रॉड पेट में घुसने से समाचार पत्र वितरक की दर्दनाक मौत

Wed, 13 Oct 2021 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : सरिया पेट में घुसने से समाचार पत्र वितरक की मौत। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
बुधवार भोर में नैनी स्टेशन परिसर में बने फुट ओवरब्रिज की रेलिंग का रॉड पेट में घुसने से समाचार पत्र वितरक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी नैनी ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नैनी कोतवाली के छोटा चाका निवासी समाचार पत्र वितरक संघ नैनी के पर्व अध्यक्ष मोहम्मद अहमद का पुत्र मोहम्मद इरफान उर्फ गोलू 24 समाचार पत्र वितरक है। बुधवार भोर में वह गांव से नैनी मेवालाल बगिया स्थित सेंटर पर अखबार लेने के लिए स्कूटी से आ रहा था। वह नैनी स्टेशन की दूसरे छोर से फुट ओवर ब्रिज चढ़कर नैनी की ओर आ रहा था। भोर में अंधेरा होने के कारण फुट ओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म नंबर चार व तीन के उपर रेलिंग की निकली रॉड उसके पेट में जा घुसी। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया।

जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और इसकी सूचना जीआरपी नैनी को दी। जीआरपी नैनी से सिविल पुलिस का मामला बताते हुए वहां जानकारी देने को कहा। करीब दो घंटे की उठा पठक के बाद जीआरपी नैनी ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसका शव लेकर फतेहपुर अपने पुश्तैनी गांव चले गए। जीआरपी प्रभारी नैनी विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा कर उसे पोसटमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया।
विज्ञापन


समाचार पत्र वितरक संघ नैनी ने दी श्रद्धांजलि 
समाचार पत्र वितरक मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद अहमद की हादसे में मौत के बाद समाचार पत्र वितरक संघ नैनी ने दो मिनट का मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओम प्रकाश साहू, विजय कुुमार राय, सुभाष चंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्र, संजय साहू, अरविंद साहू, पिंटू साहू, मन्नू यादव, राजू कपूर, अनिल यादव, शिवेंद्र, कैलाश यादव गंगाराम गुप्ता, प्रमोद शर्मा, विरेंद्र शर्मा, राजा शर्मा, मनोज शर्मा आदि पत्र वितरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें