फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मचा रहा कोहराम 

Sun, 05 Jul 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नई झूंसी केवटाना इलाके में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के युवक के फांसी पर लटके होने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। नई झूंसी केवटाना बस्ती निवासी अवधेश का 19 वर्षीय बेटा अरविंद ऐसी रिपयेरिंग का कार्य करता था।

विज्ञापन


रविवार की सुबह उसने घर के भीतर कमरे में पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को युवक के फांसी पर लटके होने की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक के खुदकुशी किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
 
तेज रफ्तार बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, दूसरे ट्रक से टकराया 

 थाना क्षेत्र के रहिमापुर तिराहे के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर को तोड़ते हुए बेकाबू ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जख्मी लोगों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके से एक ट्रक आलू की बोरियां लादकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। झूंसी के रहिमापुर तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया।

हादसे में ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह और खलासी इंद्रराज सिंह निवासी कौशांबी जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष भारतीया चालक विष्णु यादव के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी लोगों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें