फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल पर नहा रहे युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Mon, 22 Jun 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लालापुर थाना क्षेत्र के चकसुचेर गांव में शनिवार देर रात गोली लगने से घायल हुए युवक के मामले में रविवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया गया है। दूसरी तरफ उसकी मौत हो जाने के बाद पुलिस इसमें हत्या की धारा विवेचना के बाद बढ़ाने की बात कह रही है।  लालापुर थाना क्षेत्र के चकसुचेर गांव में शनिवार की देर रात लड्डू उर्फ अनिल कुमार पांडेय (30) पुत्र उधव श्याम पांडेय को घर के एक नल पर स्नान करते समय गोली मार दी गई थी।

जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।रविवार देर शाम इलाज के दौरान अनिल कुमार पांडेय की मौत हो गयी।पिता ने लालापुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के ही पांच लोगों हैप्पी तिवारी,नमन तिवारी,बृजेश तिवारी, ज्ञानेन्द्र तिवारी, राजू उर्फ राजेश तिवारी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए गांव के कई लोगों को उठाया गया है। मुख्य अभियुक्त फ़रार है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ अमन तिवारी और मृतक अनिल पांडेय के बीच कुछ माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

मृतक अनिल उर्फ लड्डू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र आठ वर्षीय राज व पांच वर्षीय पुत्री रानी है। मृतक ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालता था। घटना के बाद से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें