फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सभी स्टेशनों पर रेलकर्मी करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। योग दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी स्टेशन पर रेलकर्मी योगाभ्यास करेंगे। योग का समय इस तरह से होगा कि रेल संचालन बिल्कुल भी प्रभावित न हो। इस दौरान स्टेशनों पर लगी एलईडी पर योगाभ्यास से जुड़े वीडियो का भी प्रसारण होगा। यात्रियों को भी योग के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलकर्मी एक तरह की ड्रेस में नजर आएंगे। इसके लिए एनसीआर मुख्यालय की ओर से उचित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा, मिर्जापुर आदि रेलवे स्टेशनों पर लगी एलईडी पर योग से जुड़ी संक्षिप्त फिल्में भी दिखाई जाएंगी। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक सतीश कुमार योगाभ्यास करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें