फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं फलक

Tue, 20 Jun 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। शहर की क्रिकेट खिलाड़ी फलक नाज बंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बीसीसीआई की ओर से लगाए जाने वाले इस शिविर में देशभर के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी पहुंचते हैं। फलक के कोच अजय यादव ने बताया कि फलक अकादमी में दिग्गज प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वह गेंदबाजी में निखार लाने के साथ ही इस साल भारतीय टीम में शामिल होने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। गऊघाट स्थित जमुना इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाली फलक के माता-पिता का सपना है कि उनकी बेटी देश का नाम रोशन करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें