एक ही फंदे पर लटकी मिली मां-बेटे की लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के सुजावन देव घाट के समीप यमुना नदी में एक महिला का शव उतारता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के देवरिया-भीटा स्थित सुजावन देव मंदिर के समीप बुधवार की सुबह नाविक मछली का शिकार कर रहे थे। उसी समय अचानक नदी में करीब 50 वर्षीय महिला का शव उतारता दिखा। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों के माध्यम से किनारे लाई।
घंटों लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला पीले रंग की साड़ी और कत्थई रंग का ब्लाउज व लाल चूड़ी पहने हुई थी। पास में एक जोड़ी चप्पल भी पुलिस को मिला है। जिससे पुलिस आत्महत्या की घटना मान रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही स्पष्ट होगी।
मिनीभार वाहन की टक्कर से बेटी समेत दंपती घायल
नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर से बेटी को लेकर जारी बाजार जा रहे बाइक सवार दंपती घूरपुर इलाके में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बुधवार की दोपहर गंगोत्री नगर, नैनी निवासी संजय केसरवानी (45) अपनी पत्नी अर्चना (40) व बेटी संजू (15) को लेकर बाइक से कौँधियारा के जारी बाजार जा रहे थे।
जैसे ही वह घूरपुर के सेमरा कल्बना गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे मिनी भार वाहन ने बाइक में साइड से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार बेटी समेत दंपती व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी जसरा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।