फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के मानक में छूट मिली लेकिन कटौती से किसानों को झटका

Sat, 27 Jun 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
agriculture shimla
विज्ञापन

लगातार मांग के बाद आखिरी समय में गेहूं खरीद के मानक में छूट तो दी गई लेकिन उसी आधार पर मूल्य में कटौती का प्रावधान भी किया गया है। इससे किसानों को झटका लगा है। इसका नतीजा है कि यह योजना भी किसानों को नहीं लुभा पाई और अभी तक मात्र 35 फीसदी ही गेहूं की खरीद हुई है। जबकि, 30 जून तक ही खरीद होनी है।

विज्ञापन


मानक के अनुसार गेहूं में सिकुड़न और टूटन छह प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा, उसकी खरीद नहीं होगी। इसके विपरीत बेमौसम बारिश और आलोवृष्टि की वजह से इस बार उपज काफी कमजोर हुई है। इसके मद्देनजर मानक में शिथिलता की लंबे समय से मांग की जा रही थी। ताकि, लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद की जा सके।

आखिरी दिनों में सरकार की ओर से छूट की घोषणा की गई है। इसके तहत 12 प्रतिशत टूटन और सिकुड़न वाले गेहूं की खरीद होगी लेकिन मूल्य में कटौती भी की जाएगी। इसके अनुसार छह प्रतिशत तक सिकुड़न और टूटन पर कोई कटौती नहीं होगी लेकिन इससे ऊपर छह से आठ, आठ से 10 तथा 10 से 12 फीसदी सिकुड़न पर अलग-अलग दर से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों को रास नहीं आई और छूट की घोषणा के बावजूद गेहूं खरीद में अपेक्षित तेजी नहीं आई। विपणन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक लक्ष्य की तुलना में 35 प्रतिशत से भी कम गेहूं की खरीद हुई थी। 
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें