विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु मिश्रा पर उनके ही रिश्तेदार ने मकान और संपत्ति कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है । हाल ही में पुलिस ने उन्हें गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया था। उनके ऊपर टोल प्लाजा के मालिक को धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई थीं और वह जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाकर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे और अपनी जान का खतरा बता रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना था कि उन्हें सरकारी सुरक्षा मुहैया कराया गया है और उनके आरोप बेबुनियाद हैं।उनकी पत्नी और विधायक रामलली मिश्रा वर्तमान में लापता चल रही हैं जिनकी प्रयागराज पुलिस तलाश कर रही है।