फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्मार्ट सिटी में सेहत भी बनेगी, जल्द खुलेंगे 200 ओपन एयर जिम

Thu, 27 Aug 2020 10:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शहर में बनेंगे ओपन एयर जिम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में शहरियों के सेहत बनाने के लिए 200 स्थानों पर ओपेन स्थापना का काम अब जल्द शुरू होने जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से अटका काम इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कार्यदायी कंपनियों के तकनीकी अधिकारी शहर में आ चुके हैं। चिह्नित पार्कों में तैयारियां जोरों पर हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी की कार्ययोजना में शहर के पार्कों और कुछ चुनिंदा संस्थानों में ओपेन एयर जिम स्थापना करा रही है।

इससे पूर्व शहर के मम्मफोर्डगंज, जीरो रोड, कीडगंज समेत कई मोहल्लों के पार्कों में 20 ओपेन एयर जिम शहरियों की पसंद बने हैं। अब 30 से 45 दिन के भीतर शहर के 200 स्थानों पर ओपेन एयर जिम की स्थापना का काम पूरा करने का लक्ष्य कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिया गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार के मुताबिक चिह्नित पार्कों और संस्थानों पर पांच से दस आधुनिक उपकरण ओपेन एयर जिमों में लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी का यह काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें