फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जन सेवा केंद्र के दो संचालकों पर फायर कर पौने दो लाख लूटे

Thu, 20 Aug 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : sociol media
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर इलाके में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र के दो संचालकों पर फायरिंग उनके पास से तकरीबन पौने दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को कट्टे की बट से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पथराव कर दिया। तीनों बदमाश अपाचे से भागे। घटनास्थल करीब चार किलोमीटर दूर उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। बदमाश वहीं गाड़ी छोड़कर स्कॉर्पियो से निकल भागे। एसपी गंगापार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चेकिंग लगाकर तलाशी ली गई, लेकिन बदमाश नहीं मिले।

थरवई थाना क्षेत्र के निबी गांव के रहने वाले धनंजय त्रिपाठी (40) और नारायण गांव के रहने वाले शिवा त्रिपाठी (41) गारापुर में सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार की रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। घर से करीब 300 मीटर दूर पहले माता चंद्रा के मंदिर के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


धनंजय और शिवा दोनों ने इसका विरोध किया। दोनों शोर मचाने लगे। बदमाशों ने यह देख उन पर फायर कर दिया। गोली तो नहीं लगी, लेकिन तमंचे की बट से मार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बैग लूट लिया। बैग में 1 लाख 80 हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल आदि था। शोरगुल सुनकर माता चंद्रा के मंदिर में मौजूद तमाम लोग इकट्ठे हो गए और बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया।

लोगों को देख बदमाश अपाचे बाइक से भाग निकले। घटनास्थल से तकरीबन चार किलोमीटर दूर सकटा गांव में बदमाशों की बाइक टकराकर गिर गई। इसके बाद संभवत: उन्होंने फोन से अपने साथियों को बुलाया।

वह स्कॉर्पियो लेकर आए और तीनों बदमाश उसी में बैठ कर भाग निकले। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी गंगापार एनके सिंह और सीओ फूलपुर थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। गंगा पार क्षेत्र में कांबिंग कर चेकिंग शुरू कर दी गई थी।

सहज जन सेवा केंद्र के संचालकों पर हमला कर लूट की घटना के मामले में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में चेकिंग लगाई है। इस तरह की घटना में शामिल पुराने बदमाशों की लोकेशन ली जा रही है। - एनके सिंह, एसपी गंगापार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें