फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : मेजा में पिकनिक मनाने आए तीन छात्र टोंस नदी में डूबे, एक की लाश बरामद, दो लापता

Sat, 16 May 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिकनिक मनाने के लिए आए तीन युवक टोंस  नदी में डूब गए। किनारे मौजूद उनका एक साथी बाल-बाल बच गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया लेकिन दो लोगों पता नहीं चला।
विज्ञापन
मेजा में तीन युवकों के टोंस नदी में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा क्षेत्र के बलुहा घाट पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पिकनिक मनाने गए दो किशोर समेत तीन लोगों की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त रील बना रहे किशोर ने साथियों को डूबता देख शोर मचाया लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही तीनों गहरे पानी में समा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद तीनों शवों को नदीं से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक नैनी के एडीए कॉलोनी के रहने वाले थे।

विज्ञापन


नैनी के एडीए कॉलोनी में किराये पर रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव (38) मूल रूप से गलिरया ड्रमंडगंज, मिर्जापुर के निवासी थे। शनिवार को वह बाइक से मोहल्ले के शनि उर्फ अभी यादव (12) पुत्र रामराज यादव, आयुष सिंह (12) पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह और पीयूष गुप्ता (11) पुत्र प्रदीप गुप्ता के साथ मेजा के बलुहा घाट पर पिकनिक मनाने गए थे।

चारों लोगों ने घाट पर मैगी और बिस्किट खाया। इसके बाद पीयूष को रील बनाने के लिए घाट पर रोककर आदित्य, शनि और आयुष ने नदी में छलांग लगा दी। पीयूष रील बना रहा था कि इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देख पीयूष चिल्लाने लगा। सूचना मिलते ही समहन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रसाद निषाद स्थानीय गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद सबसे पहले आदित्य श्रीवास्तव का शव बाहर निकाला। इसके बाद अभी और आयुष के शव को नदी से निकाला गया। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। वह भी कुछ ही देर में घाट पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें