फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : शिक्षक ने मुर्गा बनाया तो तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया दसवीं का छात्र, पुलिस जुटी पड़ताल में

Wed, 31 Aug 2022 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उसके एक साथी समेत हिरासत में ले लिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। धामापुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अब्दालपुर खास स्थित विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब्दालपुर खास स्थित एक विद्यालय में शिक्षक ने अनुशासन के लिए छात्र को डांट फटकार लगाकर मुर्गा बनाया तो उसे सबक सिखाने के लिए वह तमंचा लेकर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को उसके एक साथी समेत हिरासत में ले लिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


धामापुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अब्दालपुर खास स्थित विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को क्लास के दौरान एक शिक्षक ने उसे किसी बात को लेकर फटकार लगा दी थी। मुर्गा बनने को भी कह दिया। इसके बाद छात्र नाराज हो गया। 

मंगलवार को वह बैग में तमंचा लेकर विद्यालय पहुंच गया। अन्य छात्रों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर शिक्षक और प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने छात्र व उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने पसियापुर निवासी अपने दोस्त से तमंचा लिया था। वह इंटर का छात्र है। पुलिस ने जब दूसरे छात्र को पकड़ा तो उसने फाफामऊ के शांतिपुरम मोहल्ले से तमंचा खरीदने की बात बताई। 

छात्र के मुताबिक उसका घर सुनसान स्थान पर है और चोरियों का खतरा रहता है। इसी कारण उसने तमंचा खरीदा था। मामले को लेकर विद्यालय के प्रशासनिक हेड नवनीत श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तमंचा कहां से खरीदा गया, इसकी पड़ताल चल रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें