चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपाइयों ने कल्याणी देवी चौराहे पर अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिजवी के नेतृत्व में चाइनीज मोमोज और चाउमिन आवारा कुत्तों को खिलाकर अपना विरोध दर्ज किया।
शाहिद ने कहा कि यह वक्त एकजुटता का है। हम सभी देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हुए हैं। इस दौरान सपा नेता सैय्यद मोहम्मद अस्करी, मो. शारिक, रविंद्र यादव, शाहिद प्रधान, युनूस रजा, हुसैन मेंहदी,, आमिर रिजवी, अली हैदर, सौरभ यादव, आकिब जावेद, बलवंत यादव आदि मौजूद रहे।