फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj news: शृंग्वेरपुर चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
rupees - फोटो : istock
विज्ञापन
नवाबगंज थाना अंतर्गत स्थित शृंग्वेरपुर चौकी प्रभारी एसआई आशीष राय रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन लखनऊ की टीम ने उसे फाफामऊ में 10 हजार रुपये लेते पकड़ लिया। टीम ने उसे फाफामऊ पुलिस के सुपुर्द करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन



2015 बैच का एसआई आशीष राय मूल रूप से गाजीपुर के सैदाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ शृंग्वेरपुर के अहलाद सिंह का पूरा गांव निवासी अयोध्या उर्फ जोधालाल सरोज ने एंटी करप्शन लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उस पर दर्ज मुकदमे की विवेचना दरोगा आशीष कर रहे हैं। उसे जेल भेजने की धमकी देकर उससे रुपये ले चुके हैं। यही नहीं अब भी उससे लगातार रुपयों की मांग कर रहे हैं। 


अयोध्या ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह भी चौकी इंचार्ज ने फोन कर उसे धमकाया। रुपये लेकर थाने बुलाया। इंकार करने पर जेल भेजने को धमकाया। इसके बाद उसने एंटी करप्शन टीम को फिर शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर टीम लखनऊ से आई और जाल बिछाया। तय योजना के तहत भुक्तभोगी 10 हजार रुपये लेकर पहुंचा। चौकी इंचार्ज ने जैसे ही नोटों की गड्डी थामी, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। 
इसके बाद दरोगा को फाफामऊ थाने ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ एंटी करप्शन टीम के अफसरों ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे फाफामऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  

आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें