फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के सात आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद 

Wed, 24 Jun 2020 01:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पड़ोसियों के घर फायरिंग कर तांडव मचाने व जानलेवा हमले में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान अवैध असलहा व कारतसू भी बरामद हुआ है। आरोपियों पर आम्र्स एक्ट का केस करने के बाद उन्हे जेल भेज दिया है। लालगंज कोवताली के गाबी महुआवन में शनिवार की रात पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर विपक्षियों ने पड़ोसियों पर हमला बोल दिया था।

विज्ञापन


लाठी डंडों से मारपीट के साथ ही जान से मारने के लिए फायर झोंक दिया। हमले में घायलों को प्रयागराज में उपचार चल रहा है। मामले में सात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। मंगलवार को लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती व लीलापुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने घर पर दबिश देकर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद हुआ। हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। यहां आरोपियों पर आम्र्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। पूछताछ के बाद शाम को आरोपी मतलूब, शकील, मो. वैश, मो. मशरूफ, अफसर अली, शहिद अलीव अख्तर अली को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती ने बताया कि आरोपियों को घटना के दिन से ही तलाश थी। सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर कोतवाली क्षेत्र के बाबूतारा में हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी हबीबुद्दीन को पुलिस ने पहाड़पुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें