फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव, कई सिपाही घायल

Sat, 18 Jul 2020 09:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी इमामगंज क्षेत्र के चकिया गिर्दकोट गांव में तीन दिन पहलेे भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। शनिवार को युवक के शव को पुलिस चौकी के सामने रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने शव हटाने की कोशिश की तो ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई सिपाही जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया बुझाया गया। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
बीते बुधवार को मनोज कुमार बिंद पुत्र हरिशंकर बिंद खेत में मेड़ बांध रहा था। इस बीच रामदेव परिवार संग मौके पर पहुंचा और मेड़ बांधने से रोकने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में मनोज बिंद (27) गंभीर रूप से घायल हो गया था।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मनोज की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। शुक्रवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ चौकी इमामगंज पहुंच गए। शव को चौकी के सामने रोड पर ही रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का कहना था दोषी अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सूचना पाकर मौके पर उपजिलाधिकारी हंडिया सुभाष चंद्र यादव, सीओ हंडिया माजिद अब्सार, कोतवाल हंडिया सुनील सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। इस दौरान पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया गया, जिसमें कई सिपाही घायल हो गए। उपजिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को एसपी गंगापार से फोन पर बात कराई, तब जाकर गुस्साए परिजन शांत हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें