फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj news: रिटायर महिला समाज कल्याण अधिकारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 20 Jul 2022 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
-रिटायर जिला महिला समाज कल्याण अधिकारी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
लूकरगंज में रहने वाली 68 वर्षीय सेवानिवृत्त समाज कल्याण अधिकारी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घर में ही रहने वाले भतीजे ने न सिर्फ गालीगलौज बल्कि मारपीट भी की। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद खुल्दाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, रिटायर अधिकारी लूकरगंज में रहती हैं और वर्तमान में मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। जबकि आरोपी भतीजा पीड़िता के घर में ही बचपन से रह रहा है। इस मामले में पीड़िता की बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह छोटी बहन के साथ लूकरगंज में रहती हैं। वह मानसिक रूप से बीमार है। घर में ही रहने वाला भतीजा राजेश उसे आए दिन मारता-पीटता है और गालीगलौज करता है।


मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। असमय आता है और गालीगलौज करते हुए दरवाजा खोलने को कहता है। वृद्धावस्था के चलते दरवाजा खोलने में देर हो जाए तो बेरहमी से पीटता है। उसकी बेरहमी का सबूत सीसीटीवी फुटेज में भी है। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें