फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: परेड मैदान में शिफ्ट हुआ कोविड-19 कंट्रोल रूम

Sat, 19 Sep 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रूम को शुक्रवार को पूरी तरह से परेड मैदान स्थित मेला प्राधिकरण कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर स्वास्थ्य टीम की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां काम पूरी तरह से पेपरलेस करने की योजना है। 
विज्ञापन


कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि नए कंट्रोल रूम में शहर को बांटे गए पांच जोन के हिसाब से पांच अलग-अलग डेस्क पर एक-एक टीम तैनात कर दी गई है। आईडीएसपी मुख्य नंबर पर जब संक्रमित व्यक्ति की जानकारी मिलेगी तो उसे संबंधित जोन के जोनल अधिकारी या मेडिकल अफसर को वेबसाइट के जरिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

मेडिकल अफसर या जोन अफसर के अंडर में एक डेटा इंट्री ऑपरेटर, एक काउंसलर, एक पेशेंट कांट्रेक्ट के लिए कर्मचारी मौजूद रहेगा। जानकारी मिलने के बाद जोन अफसर अपना पूरा काम करेगा। इसके बाद यह जानकारी हॉटस्पॉट टीम, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, एरिया सील कराने वाले काउंटर, सैनिटाइजेशन टीम को जानकारी पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की कालिंग के लिए नए कंट्रोल रूम में 60 लोगों की टीम लगाई गई है। यह टीम दो शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें