फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर रविवार को 22 घंटे के लिए भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Sat, 07 Nov 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले क्षतिग्रस्त हुए शास्त्रीपुल की मरम्मत के लिए कल यानी रविवार से मरम्मत का काम शुरू होगा। इसकी वजह से पुल पर 22 घंटे के लिए भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुल पर केवल हल्के वाहनों को ही आने-जाने दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त हिस्से का मरमम्त कार्य रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू होकर नौ नवंबर यानी सोमवार की सुबह छह बजे तक चलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात को भी पत्र भेज दिया गया है। भारी वाहनों का आवागमन के प्रतिबंधित होने से वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर आने-जाने वालों को परेशानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
31 अक्तूबर को अनियंत्रित ट्रक ने पुल के पैदल पथ, बीम, करैज वे और रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। फिलहाल, पुल के आधे हिस्से की बैरिकेडिंग कर आवागमन जारी है। लेकिन, इससे खतरा बना हुआ है। इसी क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए ही शास्त्रीपुल पर भारी वाहनों को 22 घंटे के लिए रोका जा रहा है। आवागमन बंद रहने के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से के स्लैब की ढलाई की जाएगी। मरम्मत का कार्य 20 से 25 दिन तक चलेगा। इंजीनियरों के मुताबिक मरम्मत के लिए कम से कम तीन रविवार को आवागमन पर असर पड़ेगा। 

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गोयल ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए इंजीनियर की एक्सपर्ट टीम भी मौजूद रहेगी। उसी की देखरेख में यह काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें