फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर आज दूरी बनाकर शिष्य करेंगे गुरुओं के दर्शन 

Sat, 04 Jul 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में गुरु-शिष्य परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार को कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत मनाया जाएगा। इस दौरान गुरु-शिष्यों के बीच सामाजिक दूरी बनी रहेगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि गुरु पर्व पर श्रद्धालुओं और शिष्यों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मठ- मंदिरों और गुरुओं के आश्रमों में इस बार भीड़ से परहेज किया जाना चाहिए। मठ बाघंबरी गद्दी में इस बार भंडारे का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। महंत नरेंद्र गिरि ने मठ -मंदिरों के पुजारियों और साधु संतों से अपील की कि मास्क, सैनिटाइजर की भी उपलब्धता बनाए रखें। अषाढ़ पूर्णिया व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। इस मौके पर गुरु -शिष्य परंपरा वाले गुरुकुलों, मठों और मंदिरों में गुरुओं के दर्शन के लिए शिष्य पहुंचेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें