फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sat, 16 May 2026 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  इसकी जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संजू निषाद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी संजू निषाद की शादी महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में संतोष कुमार के साथ 2011 में हुई थी मृतका के भाई नीरज निषाद का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे उसके बहनोई संतोष ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन को मार डाला है जब हम लोग उसके ससुराल पहुंचे तो उसका शव  कमरे में पड़ा हुआ था।

वहां पर ससुराल वालों ने मायके वालों ने जब हंगामा करने लगे तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बूझकर शांत किया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। नीरज द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बहन संजू को उसके ससुराल वाले दहेज लाने के लिए अक्सर मारा पीटा करते थे जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें