गंगा-यमुना के जल स्तर में शुक्रवार को तेजी आ गई। इस दिन गंगा में तीन सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि शुरू हो गई। इससे बाढ़ ग्रस्त इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराजों से इस दिन भी 2.50 लाख क्यूसेक से अधिक पानी गंगा में छोड़ा गया।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इससे गंगा का वेग बढ़ गया है। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा 79. 02 मीटर और छतनाग में 76. 55 पर बहती रहीं। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 77. 07 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के आरती स्थल समेत कई घाटों पर गंगा की लहरों के हिलोरें मारने से लोग लगातार स्थान बदल रहे हैं। इसी के साथ घाटों से जिंदगियों के खिसकने का सिलसिला तेज हो गया है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए घाट पर गंगा यमुना के किनारे बैठने वाले तीर्थ पुरोहित अपना स्थान बदलने के लिए मजबूर हो गए हैं।