फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 08 Aug 2025 11:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दारागंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनकर को बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली हाथ में, जबकि दूसरी गोली जांघ में लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
अशोक सोनकर, पूर्व पार्षद प्रयागराज नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारागंज में गल्ला मंडी के पास शुक्रवार सुबह बाइक से टहलने निकले पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनकर (66) को गोली मार दी गई। उनका आरोप है कि बाइकसवार दो बदमाशों ने असलहे के दम पर सोने की चेन लूटने की कोशिश की। दो गोलियां मारीं और फिर चेन खींचकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए इसे पुरानी रंजिश बताया है।

विज्ञापन


अल्लापुर स्थित बाघंबरी रोड के रहने वाले पूर्व पार्षद अशोक सोनकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बाइक से परेड मैदान में टहलने जा रहे थे। जैसे ही वे गल्ला मंडी के पास बने रेल अंडरपास पर पहुंचे कि पीछे से आए बाइकसवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने बाइक से उतरकर उन पर असलहा तान दिया और गले से सोने की चेन छीनने लगा।

उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर दो गोलिया दागीं। पहली गोली उनके हाथ जबकि, दूसरी जांघ पर लगी। वह लहूलुहान होकर चीखने लगे तो बदमाश ने उनके गले से चेन खींच ली और फिर असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस दौरान पुलिस पहुंची और फिर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गई। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


एक ने हेलमेट, दूसरे ने मुंह पर बांध रखा था गमछा

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर गमछा लपेटा था। इससे माना जा रहा है कि बदमाश स्थानीय हैं और उन्हें पहचाने जाने का डर था।
 

विज्ञापन

जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है पूर्व पार्षद

इस मामले में पुलिस लूट से इन्कार कर रही है। पुलिस के अनुसार, भुक्तभोगी जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसीपी विमलकिशोर मिश्रा का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की गई है और लूट के आरोप गलत हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह भी पता चला है कि दोनों बदमाश घटना से कुछ देर पहले उसके घर के पास भी दिखाई दिए थे। तीन दिन से वह रेकी कर रहे थे। ऐसे में घटना की वजह निजी रंजिश प्रतीत हो रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें