फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज निजीकरण की प्रक्रिया रोके सरकार, नहीं तो आंदोलन

Thu, 02 Jul 2020 09:43 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
roadways - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध किया है। निजीकरण के विरोध में यूनियन ने 31 जुलाई तक डिपोवार प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को राजापुर वर्कशॉप में हुई। यहां एकत्र हुए रोडवेज कर्मियों ने कहा कि सरकार ने निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी वजह से प्रदेश भर में रोडवेज की तीन हजार बसें सरेंडर कर दी गईं हैं। इसमें प्रयागराज रीजन की भी 125 बसें हैं।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रशीद अहमद ने कहा कि कुंभ मेला हो या फिर अभी हाल ही में प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक छोड़ने का मामला। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी सरकार के सभी आदेशों का पालन किया। पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी रोडवेज कर्मियों की प्रशंसा की। फिर भी परिवहन विभाग के निजीकरण करने की प्रक्रिया मौजूदा सरकार की ओर से शुरू कर दी गई है।

इससे रोडवेज के सभी कर्मचारियों में गुस्सा है। इसके विरोध में प्रदेश भर में रोडवेज कर्मी 31 जुलाई तक डिपोवार प्रदर्शन करेंगे। रशीद ने कहा कि सिविल लाइंस बस स्टेशन पर शुक्रवार सुबह दस बजे रोडवेज कर्मी प्रदर्शन करेंगे। सात जुलाई को पदाधिकारी आगे की रूपरेखा तय करेंगे। उधर, रोडवेज वर्कशॉप में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कैलाश यादव के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें