सीएचसी में मौजूद नहीं थे चिकित्सक, घंटो बेड पर लेता रहा गोली कांड का घायल
सीएचसी मऊआइमा में रविवार दोपहर जब गोली कांड में घायल मोहम्मद जैद को पुलिस व परिजन लेकर पहुंचे तो वहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं ंथा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी ने सीएचसी प्रभारी डाक्टर राम गोपाल वर्मा से फोन पर बातें किए तो उन्होंने बताया गया है आज रविवार छुट्टी का दिन है। स्टाफ नहाने खाने गया होगा। इसकी शिकायत प्रमुख प्रतिनिधि ने आला अधिकारियों की। वहीं रूट चार्ट में डाॅ. विपिन कुमार शुक्ला की ड्यूटी है। परंतु वह सीएचसी से गायब थे।
पीड़ित घंटों अस्पताल में तड़पता रहा ,परंतु धरती के दूसरे भगवान घंटों बाद आराम से नहा धोकर खा पीकर पौने चार बजे अस्पताल पहुंचे और फिर इलाज शुरू किया। प्रारंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के लिए यह कोई नई बात नहीं है। यह आए दिन की बात है। इस के पूर्व कई घटनाएं हो चुकी है। मरीज आते हैं स्टाफ के नदारद पर निजी अस्पताल की शरण में चले जाते हैं। इस बाबत सी एच सी प्रभारी डाक्टर राम गोपाल वर्मा कहना था कि स्टाफ रातभर जगा था चाय नाश्ते के बाद दस मिनट में आ गए।