फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खुल्दाबाद में धर्मस्थल के पास बमबाजी करने वाले पर 25 हजार का इनाम घोषित, जारी किया स्क्रेच

Fri, 11 Jul 2025 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बक्शी बाजार स्थित एक धर्मस्थल के पास बमबाजी करने वाले बदमाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव के रहने वाले बान उर्फ मिस्बाहुद्दीन उर्फ आरडीएक्स पुत्र जियाउद्दीन ने आठ जुलाई को बमबाजी करके सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
बान उर्फ मिस्बाहुद्दीन उर्फ आरडीएक्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ पर धर्मस्थल के पास आठ जुलाई की रात बमबाजी की घटना मरियाडीह के मनबढ़ युवकों ने की थी। घटना में 10-12 युवक शामिल थे और वह छह बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से एक को चिह्नित कर लिया गया है जो बान उर्फ मिसबाहुद्दीन उर्फ आरडीएक्स निवासी मरियाडीह है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है।

विज्ञापन


एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी बान घटनास्थल पर अपने अन्य साथियों संग पहुंचा था। बम मारने में वह और दो बाइकों पर सवार उसके तीन अन्य साथी शामिल थे। जबकि छह से आठ बदमाश चार अन्य बाइकों पर दूर खड़े थे। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से इसका खुलासा हुआ है। फिलहाल इनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूचना देने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

पुलिस ने आरोपी बान के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। वैसे खुल्दाबाद में चंद दिनों के भीतर बमबाजी की यह लगातार दूसरी वारदात है। इससे पहले अटाला स्थित रेस्टोरेंट में बमबाजी- फायरिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें