फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्लॉट में काम किया तो हाथ काट देंगे, मजदूरों से कहा- यह अतीक गैंग का अड्डा; बाप-बेटे ने मांगे 22 लाख

Wed, 18 Oct 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के करेली के अकबरपुर में प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के आरोपी पिता-पुत्र ने 22 लाख रंगदारी मांगी है। साथ ही मजदूरों को हाथ काटने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के करेली के अकबरपुर में प्लॉट पर काम करने गए मजदूरों को हाथ काटने की धमकी दी गई। यही नहीं 22 लाख रुपये गुंडा टैक्स भी मांगा गया। आरोप कबाड़ का कारोबार करने वाले पिता-पुत्र व उनके अज्ञात साथियों पर है। करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मो.आजम थार्नहिल रोड सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। बताया कि वह करेली के मनोहर दास की बगिया में अपने पार्टनर के साथ एक प्लॉट पर काम कर रहे थे। आरोप है कि भूमाफिया लड्डन उर्फ अली असगर ने प्लॉट पर कबाड़ रखकर इसे कब्जे में ले लिया। प्लॉट खाली करने पर पहले 25 और अब 22 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है।

11 अक्तूबर को वह बोरिंग का काम कराने के लिए मजदूर लेकर पहुंचे तो आरोपी ने अपने बेटे समद व अन्य लोगों को बुलाकर गाली-गलौज की और लोहे की रॉड लेकर मजदूरों को दौड़ा लिया। इसके साथ ही उसे लात-घूंसों से पीटा और गेट के अंदर आने पर हाथ काटने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पूरे परिवार को दफना देने की धमकी दी। इससे अफरातफरी फैल गई। आरोपियों ने उसका ताला तोड़कर अपना ताला भी लगा दिया। इस दौरान आरोपी ने यह भी कहा कि अतीक गैंग के लोग उसके यहां बैठते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुद को अतीक गैंग का सदस्य बताता है। 
विज्ञापन

साथ ही धमकी देता है कि पुलिस उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। आरोप यह भी है कि आरोपी कई राज्यों से लोहा व चोरी का सामान खरीदता है। रेलवे का लोहा लाकर बेचने का मामला भी सामने आ चुका है। करेली एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें