फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्र के निलंबन पर जमकर हंगामा, हिरासत में लिए गए पांच छात्र नेता

Tue, 17 Oct 2023 02:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित छात्र हरेंद्र यादव के परिसर में प्रवेश और परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय में मिड टर्म की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आंदोलन करने वाले छात्र के निलंबन के विरोध में मंगलवार को हंगामा हो गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और छात्रों के बीच नोक झोंक भी हुई। इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठियां भांजी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित छात्र हरेंद्र यादव के परिसर में प्रवेश और परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय में मिड टर्म की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्र सुबह परीक्षा देने पहुंचा तो उसे गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और मेन गेट पर ताला लगा दिया।

इस बीच चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर राकेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और छात्रों को वहां से हटने के लिए कहा। प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने एक छात्र की पिटाई भी कर दी, जिससे मामला बिगड़ गया। वहां मौजूद पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिसमें निलंबित छात्र हरेंद्र यादव भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें