ब्राह्मण और वैश्य बिरादरी के उम्मीदवार ज्यादा
ब्राहमण नेताओं की बात करें तो भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश शुक्ला द्वारा आवेदन कर दिए जाने से मेयर टिकट की रेस रोचक हो गई है। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. एलएस ओझा ने भी टिकट के लिए दावा किया है। पिछले चुनाव में आखिरी वक्त उनका नाम चलता रहा लेकिन अंत में अभिलाषा गुप्ता ने बाजी मार ली। इसके अलावा कविता यादव त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र, डा. शैलेश पांडेय, आशुतोष पांडेय ने भी टिकट के लिए दावेदारी की है।
वैश्य बिरादरी से प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डा. बीवी अग्रवाल, प्रेमचंद्र केसरवानी के नाम सामने आए हैं। वहीं पदुम जायसवाल, विवेक जायसवाल, किरण जायसवाल के नाम भी चर्चा में है।
तकरीबन हर बिरादरी से आए आवेदन
पूर्व विधायक दीपक पटेल, विक्रम सिंह पटेल, संतोष सिंह पटेल के नाम चर्चा में है। इसी तरह कायस्थ बिरादरी से डा. सुशील सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, कुमार नारायण एवं क्षत्रिय से विक्रमाजीत भदौरिया, उदय प्रताप सिंह आदि ने टिकट के लिए दावा किया है। निषाद समाज से प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, अनुसूचित जाति से कमलेश कुमार आदि ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
भाजपा का ही प्रत्याशी मेयर चुनाव जीतेगा। अब तक 80 से ज्यादा आवेदन पार्टी को मिल चुके हैं। चुनाव अधिसूचना आने तक यह संख्या और बढ़ सकती है। - गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा।